PlayStation Plus यूजर्स की मौज! सितंबर में मिलेंगे ये 4 Games

Wait 5 sec.

गेमर्स के लिए सितंबर की शुरुआत काफी खास होने वाली है. अगर आपके पास PlayStation Plus का सब्सक्रिप्शन है, तो आने वाले महीने में आपको अलग-अलग जॉनर के चार गेम अपनी लाइब्रेरी में जोड़ने का मौका मिलेगा. Sony Interactive Entertainment ने सितंबर 2026 के PlayStation Plus Monthly Games लाइनअप का ऐलान किया है. इस बार लिस्ट में स्पोर्ट्स, स्नाइपर-शूटर, ओपन-वर्ल्ड सैंडबॉक्स और JRPG जैसे अलग-अलग तरह के गेम शामिल हैं. खास बात यह है कि ये चारों गेम 1 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक लाइब्रेरी में ऐड किए जा सकेंगे. एक बार गेम को अपनी लाइब्रेरी में ऐड कर लिया, तो वह आपके पास लंबे समय तक रहेगा. सितंबर में मिलेंगे ये 4 Games1.  Sniper Elite - इस लिस्ट में Sniper Elite, Resistance PS5 और PS4 के लिए उपलब्ध होगा. गेम में स्नाइपिंग, स्टील्थ और टेक्टिकल थर्ड-पर्सन कॉम्बेट का एक्सपीरियंस मिलता है. इसकी कहानी ऑक्यूपाइड फ्रांस में छिपी एक जंग पर आधारित है और यह Sniper Elite 5 की कहानी के साथ-साथ चलती है. गेम का पूरा campaign co-op में खेला जा सकता है. इसमें Axis Invasion mode भी वापस आया है, जहां खिलाड़ी दूसरे की Campaign में Axis sniper बनकर शामिल हो सकता है. इसके अलावा 16-player online battles और Survival mode भी मौजूद हैं. 2. MLB The Show 26 - MLB The Show 26 PS5 पर उपलब्ध होगा. इसमें खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत MLB Draft Combine से कर सकते हैं और Road To The Show में आगे बढ़ सकते हैं. गेम में 11 नए college teams भी शामिल हैं. इसके अलावा Diamond Dynasty में अलग-अलग दौर के MLB खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा सकती है. PlayStation Plus members को MLB The Show 26 Jump Start Bundle का एक्सक्लूसिव एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें 5 The Show Packs, 1 Equipment Pack और Jumpstart Choice Pack शामिल हैं. यह भी पढ़ें - ऐप से कंट्रोल के अलावा कौन-कौन से फीचर्स के साथ आते हैं Smart Fan? चेक करें लिस्ट3. Wobbly Life - Wobbly Life PS5 और PS4 पर मिलेगा. इसमें खिलाड़ी अकेले या तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन या लोकल स्प्लिट-स्क्रीन co-op खेल सकते हैं. यह एक open-world sandbox है, जिसमें mini-games, toys और secrets मौजूद हैं. गेम में स्टोरी मिशन के साथ Arcade mode भी है. Trash Zone, Hide & Seek, Wobble Run और Sandbox जैसे नए game modes भी खेले जा सकते हैं. 4. Chained Echoes - Chained Echoes PS4 के लिए उपलब्ध होगा. यह एक story-driven single-player JRPG है, जिसमें हीरो का एक ग्रुप Valandis महाद्वीप में तीन kingdoms के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए सफर करता है. गेम में अलग-अलग इलाके और रहस्यमयी जगहें देखने को मिलती हैं. इसमें sword, magic और Mech का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका visual style 16-bit Golden Era RPG जैसा है, जबकि इसकी फैंटसी दुनिया में ड्रेगन्स और मैकेनिकल सूट्स दोनों मौजूद हैं. यह भी पढ़ें - Apple Event से पहले iPhone खरीदना सही या गलत? जानें खरीदने का सही समय