धार के टांडा रोड पहुंची 12 कोच की मेमू, जिले में रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद हुई और मजबूत

Wait 5 sec.

टांडा क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना रेल सुविधा का इंतजार अब खत्म होने की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को नए रेलखंड पर पहली बार 12 कोच की मेमू ट्रेन टांडा रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रतापनगर से सुबह करीब 5 बजे रवाना हुई मेमू ट्रेन लगभग 10:30 बजे टांडा रोड पहुंची।