दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो करोड़ से अधिक की बड़ी धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Wait 5 sec.

दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो करोड़ 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी प्रकाश सिन्हा को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रार्थी और उसके परिवार के 10 सदस्यों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर अपने खातों में तीन करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।