बच्चों के लिए कमरा नहीं, छह लाख से बना भवन आ रहा मवेशियों के काम, धार में एक कमरे में पांच कक्षाएं

Wait 5 sec.

एक ही कमरे में पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं। एक तरफ पहली कक्षा का बच्चा अपनी कॉपी पर लिख रहा है, तो पांचवीं का विद्यार्थी अपनी किताब में पाठ पढ़ रहा है। बीच में दूसरी, तीसरी और चौथी के बच्चे बस्ते खोलकर बैठे हैं। किसी को शिक्षक की आवाज सुनाई दे रही है, तो किसी का ध्यान दूसरी कक्षा को पढ़ाए जा रहे पाठ पर चला जाता है।