अनूठा विरोध : मंदसौर में बड़े पुल पर हो रहे गड्ढों को दी श्रद्धांजलि, गुजर रहे लोगों को गुलाब के फूल सौंपे

Wait 5 sec.

शहर की जर्जर सड़कों और लगातार हो रही दुर्दशा से तो लोग परेशान हो ही रहे हैं। इधर महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित शिवना पुल जिसे स्थानीय भाषा में बड़ा पुल कहते हैं उस पर हो रहे गड्ढों, जर्जर स्थिति व बंद लाइट से परेशान व्यवसायियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को जगाने के लिए अनूठा विरोध प्रदर्शन किया।