आज के समय में Smart TV सिर्फ टीवी चैनल देखने तक सीमित नहीं रह गए हैं. Netflix, YouTube, Prime Video जैसे OTT ऐप्स के साथ-साथ गेमिंग, वेब ब्राउजिंग और कई दूसरे स्मार्ट फीचर्स भी इनमें मिलते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके Smart TV में आखिर कितनी Storage होती है? अगर आप मानते हैं कि टीवी में भी स्मार्टफोन की तरह 64GB या 128GB स्टोरेज होती होगी तो ऐसा बिलकुल नहीं है. आइए जानते हैं कि स्मार्ट टीवी में कितनी स्टोरेज मिलती है.Smart TV में कितनी होती है Storage?जानकारी के मुताबिक, Smart TV की Storage पावर उसके ऑपरेटिंग सिस्टम, मॉडल और कीमत के हिसाब से अलग-अलग होती है. नॉर्मली कई Smart TV में 8GB या 16GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलती है. कुछ एंट्री-लेवल मॉडल में इससे कम उपलब्ध स्टोरेज भी हो सकती है जबकि प्रीमियम टीवी में ज्यादा स्टोरेज मिलती है.8GB लिखी है तो पूरी 8GB क्यों नहीं मिलती?आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर किसी Smart TV में 8GB इंटरनल Storage दी गई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपके पास ऐप्स और दूसरे डेटा के लिए पूरे 8GB मौजूद हैं. TV का ऑपरेटिंग सिस्टम और पहले से इंस्टॉल किए गए सिस्टम ऐप्स Storage का एक हिस्सा इस्तेमाल करते हैं.यह भी पढ़ें: Apple यूजर्स को झटका! TV और One सब्सक्रिप्शन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमतTV में Storage का इस्तेमाल कहां होता है?Smart TV की इंटरनल Storage कई कामों में इस्तेमाल होती है. इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स, डाउनलोड किए गए ऐप्स और उनके डेटा शामिल हैं. इसके अलावा ऐप्स के कैश और कुछ बेकार की फाइलें भी स्टोरेज घेर लेती हैं.अगर आप लगातार कई OTT या दूसरे ऐप्स इंस्टॉल करते रहते हैं तो उपलब्ध जगह धीरे-धीरे कम होती है. इससे कुछ मामलों में ऐप अपडेट करने या नया ऐप डाउनलोड करने में परेशानी भी आती है.क्या Smart TV में Storage बढ़ाई जा सकती है?ये आपके टीवी के मॉडल और ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर करता है. कई Smart TV में USB पोर्ट दिए जाते हैं जिनकी मदद से बाहरी USB ड्राइव या स्टोरेज डिवाइस का इस्तेमाल कुछ कामों के लिए किया जाता है. हालांकि इसे हर टीवी में इंटरनल Storage बढ़ाने का सीधा तरीका नहीं माना जाता है. इसलिए टीवी खरीदते समय केवल स्क्रीन साइज, Resolution और Picture Quality ही नहीं बल्कि RAM, इंटरनल Storage और ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी ध्यान देना चाहिए.यह भी पढ़ें:CEO के पद पर Tim Cook का आज आखिरी दिन! जानें अब कौन होगा नया लीडर