कांकेर में स्मार्ट क्लास के नाम फूंक दिए एक करोड़, झोपड़ी में संचालित स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे

Wait 5 sec.

कांकेर जिले के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर चिंताजनक है। पीएम श्री आत्मानंद स्कूलों के लिए स्मार्ट क्लास उपकरणों पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन कई बच्चे अब भी बांस और झोपड़ीनुमा कमरों में पढ़ रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं पर खर्च और बुनियादी भवनों की कमी ने शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।