अरपा नदी में सीवेज मिलने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर प्रशासन से कड़ा जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि क्या निगम क्षेत्र के सभी 70 नाले छह एसटीपी से जुड़े हैं और क्या हर नाले के सीवेज का प्रभावी ट्रीटमेंट हो रहा है। कोर्ट ने छह प्रमुख बिंदुओं पर नया शपथपत्र मांगा है