वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव

Wait 5 sec.

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट जगत में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. वैभव जिस सीरीज या टूर्नामेंट में खेलते हैं, कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. अपने छोटे से करियर में वैभव सूर्यवंशी ने 6 ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिनका टूटना लगभग असंभव है. वैभव सूर्यवंशी महज 13 साल की उम्र में ही आईपीएल जैसी दुनिया की सबसे बड़ी लीग में बिक गए थे. वह आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ही हैं. आज आलम यह हो चुका है कि बड़े बड़े गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी के सामने गेंदबाजी करने से डरते हैं.  दलीप ट्रॉफी में भी चमके वैभव सूर्यवंशी आईपीएल, इंडिया-ए और अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद वैभव सूर्यवंशी रेड बॉल फॉर्मेट में भी अपनी धाक जमाने को तैयार हैं. वैभव ने दलीप ट्रॉफी में भी इतिहास रच दिया है. वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने महज 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर टूर्नामेंट में फिफ्टी जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया. वैभव ने यह फिफ्टी 42 गेंदों में पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने 57 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी के 6 अटूट रिकॉर्ड1- टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज- 14 साल 32 दिन2- लिस्ट ए में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज- 14 साल 272 दिन3- लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक- 11 गेंद 4- सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू- 15 साल 99 दिन 5- टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक6- दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतकवैभव सूर्यवंशी की सबसे खास बात यह है कि इन रिकॉर्ड्स के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा. कम उम्र में ही उन्होंने IPL से लेकर इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट तक अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है.यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा चुनेंगे मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान, हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान!