इंदौर के ट्रैफिक का बदलेगा नक्शा, पहले बॉटल नेक हटेंगे, फिर मेट्रो-बस-रेल का होगा संगम

Wait 5 sec.

शहर की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए अब प्रशासन, निगम और पुलिस ने संयुक्त मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को रेसीडेंसी कोठी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर बैठक में इंदौर के ट्रैफिक को पटरी पर लाने के लिए तीन चरणों में बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया गया। पहले बॉटलनेक हटेंगे, फिर मेट्रो-बस-रेल का आपस में संगम होगा।