न्यूयॉर्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि कोई हिंदू भारत में मुसलमानों के नहीं होने की सोच रखता है, तो वह हिंदू नहीं रह जाएगा। उन्होंने सभी धर्मों के रास्तों, मानव गरिमा और एकता पर जोर दिया। भागवत ने कहा कि सत्य एक है और पूरी मानवता उसी की उपज है।