भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में महिला यात्री का गहनों और नकदी से भरा पर्स चुराने वाले आरोपी को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवा नामदेव उमरिया (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 90 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और नकदी बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।