बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में एक आवारा कुत्ते ने अलग अलग इलाकों में हमला कर 13 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां तीन की हालत गंभीर बताई गई। नगर प्रशासन हमलावर कुत्ते को पकड़ने में जुटा है और नागरिकों ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।