बलरामपुर के सेमरसोत अभयारण्य में संरक्षित बार्किंग डियर (कोटरी) का शिकार करने वाले दो ग्रामीणों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से मृत वन्यजीव बरामद कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।