सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें लड़कों का एक ग्रुप पेड़ से बंधे एक आदमी के साथ मारपीट करता दिख है. यूजर्स का दावा है कि इस वीडियो में नेपाल में एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ बुरा बर्ताव होते हुए दिखाया गया है.यह दावा दक्षिणी नेपाल में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़पों के बीच सामने आया है, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच अशांति के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी.इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें(ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह सच है?: नहीं, क्योंकि यह वीडियो बांग्लादेश के कुमिला का है और नेपाल में हुई सांप्रदायिक झड़पों से पहले का है.हमने सच का पता कैसे लगाया ?: इन वायरल वीडियो में से एक वीडियो में 'md.soimul' यूजरनेम वाले इंस्टाग्राम अकाउंट का वॉटरमार्क था.यहां से अंदाजा लेकर हमने इंस्टाग्राम पर इस प्रोफाइल को ढूंढा और पाया कि इसने इस वायरल वीडियो का एक लंबा वर्जन बिना किसी कॉन्टेक्स्ट के शेयर किया था. View this post on Instagram A post shared by @md.soimulइस अकाउंट ने यह वीडियो 15 जुलाई को पोस्ट किया था, जो नेपाल के सुनसारी में 27 जुलाई को हिंसा भड़कने से दस दिन से भी ज्यादा पहले की बात है.हमने यह भी देखा कि यह अकाउंट बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहा था.यह अकाउंट बांग्लादेश से संचालित किया जाता है.इससे यह साबित होता है कि यह वीडियो नेपाल में हुई उन झड़पों से पहले का है जिनमें तीन लोगों की जान चली गई थी, जैसा कि Al Jazeera की इस रिपोर्ट में बताया गया है.इस वीडियो के लंबे वर्जन में हमने बांग्ला भाषा में लिखे साइन और टेक्स्ट देखे, जिससे पता चलता है कि यह वीडियो नेपाल का नहीं है, क्योंकि नेपाल में भाषा की लिपि के तौर पर देवनागरी का इस्तेमाल होता है.पूरे वीडियो में नजर आ रहे बोर्ड में से एक का जब अनुवाद किया गया तो उस पर लिखा था 'दक्षिण विंगलाबाड़ी केंद्रीय जामा मस्जिद'बोर्ड पर बांग्लादेश की एक मस्जिद का नाम लिखा है. इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च से पता चला कि विंगलाबारी, बांग्लादेश के कोमिला जिले का एक गांव है.इन जानकारियों के आधार पर हमें गूगल मैप्स पर उस जगह को खोजने पर बांग्लादेश के चटगांव डिवीजन के देबिद्वार में वैसी ही एक जगह दिखाई दी.इस स्ट्रीट व्यू की तुलना संबंधित वीडियो से करने पर, हम यह पुष्टि कर पाए कि दोनों विज़ुअल्स में बांग्लादेश की एक ही जगह दिखाई गई है.वीडियो में कुमिला की यह मस्जिद दिखाई गई है.निष्कर्ष: बांग्लादेश का एक वीडियो इस झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि इसमें नेपाल में एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार होते हुए दिखाया गया है.(तनवीर महताब अबीर और रकीब रज़ा के इनपुट के साथ.)(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में आए खतरनाक टर्बुलेंस का नहीं ये वीडियो