नीमच में बारिश के लिए गधे को खिलाए गुलाब जामुन, नगर पटेल ने की सवारी, गूंजा ‘जल बरसा दे गोविंदा’

Wait 5 sec.

जिले के जावद नगर में अच्छी वर्षा और जल संकट से राहत की कामना को लेकर सदियों पुरानी परंपरा का आयोजन किया गया। नगर के खोर दरवाजा स्थित रामलीला मैदान में विराजित प्राचीन घास भैरव का श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजन किया।