छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 11 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के सुदूर गांवों में इस वर्ष पहली बार राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इस ऐतिहासिक यात्रा में दो हजार से अधिक आत्मसमर्पित माओवादी भी शामिल होंगे, जिससे बस्तर में लोकतंत्र की सुदृढ़ स्थापना का संदेश मिलेगा।