अब न्यायपालिका में भी AI का प्रयोग: गोंड़ी, हल्बी व अन्य जनजातीय बोलियों में कानूनी नोटिस ट्रांसलेट करने की तैयारी, HNLU में हुआ मंथन

Wait 5 sec.

रायपुर के हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) में 'आदिवासी समुदायों के लिए न्याय तक पहुंच' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें कानूनी हस्तियों ने आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों, वन अधिकार अधिनियम और ग्राम सभा की भूमिका पर चर्चा की। कुलपति प्रो. विवेकानंदन ने एआइ और लीगल हेल्थ क्लीनिक के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता फैलाने का सुझाव दिया। साथ ही शोध पत्रिका 'अरण्यका' का विमोचन हुआ।