बिलासपुर के तारबाहर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की तकनीकी खराबी के कारण 'ग्रीन' होने के कुछ ही सेकंड में लाल बत्ती हो जाने से वाहन चालकों के धड़धड़ाकर ऑनलाइन चालान कट रहे हैं। बदहाल सड़क और गलत टाइमिंग से परेशान जनता ने नाराजगी जताई है, जिस पर एएसपी यातायात ने जल्द तकनीकी जांच कराकर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।