संसद के मॉनसून सत्र के अंतिम चार दिन महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA बिल को लेकर अहम माने जा रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी ने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां और सहयोगियों से बातचीत तेज हो गई है।