खैरोगढ़ में मां भवानी मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, इधर औंधी के जंगलों में शिकार तलाश रहा बाघ

Wait 5 sec.

खैरागढ़ वन मंडल के करेला भंडारपुर स्थित मां भवानी मंदिर के पास तेंदुआ दिखाई देने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। राहगीरों ने इसे मोबाइल कैमरे में कैद किया है। डीएफओ पंकज राजपूत ने पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी रख रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।