अब बिलासपुर आने वाले पर्यटकों, व्यवसायियों, छात्रों और आम यात्रियों को ऑटो के इंतजार या महंगे टैक्सी किराए से मुक्ति मिलेगी। 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली इस सेवा के जरिए यात्री बेहद किफायती दरों पर खुद बाइक चलाकर शहर के किसी भी कोने में काम निपटा सकेंगे।