पिछले सप्ताह अकेले ट्रैकिंग पर गए इंदौर के 31 वर्षीय अद्वेत उपाध्याय की शिवगंगे की पहाड़ियों में तलाश जारी है। उसका पांच दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। ड्रोन कैमरे में कु़छ मानव परछाई जैसा नजर आया है। बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक एमवी चंद्रकांत ने कहा अद्वैत की तलाश के लिए सौ से ज्यादा लोग लगे हैं।