Box office Collection: 15 अगस्त के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. हालांकि, फिल्मों का क्लैश तो आम बात है लेकिन इस बार बड़ा टकराव होने वाला है. सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्में आमने-सामने होंगी. 14 अगस्त को इमरान की फिल्म 'आवारापन 2' तो सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' को रिलीज किया जाएगा. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है, जो उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में एक साथ आ रही है. चलिए बताते हैं इसके बारे में19 साल पहले भी हुई थी सनी-इमरान की टक्करसनी देओल और इमरान हाशमी की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर कोई पहली बार नहीं हो रही है. इसके पहले भी दोनों अपनी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आ चुके हैं. दोनों स्टार्स की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश 19 साल पहले हुआ था. इस फिल्म का टाइटल 'आवारापन' और 'अपने' था. दोनों ही फिल्में 29 जून, 2007 को ही रिलीज हुई थीं. यह भी पढ़ें: मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड'आवारापन' वर्सेज 'अपने' बॉक्स ऑफिस कलेक्शनसनी देओल का फिल्म 'अपने' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' का साल 2007 में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था. ये पहला मौका था जब दोनों स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने थे. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने 79 लाख के साथ खाता खोला था. जबकि सनी देओल की 'अपने' ने ओपनिंग डे पर 1.89 करोड़ का बिजनेस किया था. इस लिहाज से ओपनिंग डे पर सनी ने बाजी मार ली थी. 'अपने' या 'आवारापन', कौन सी फिल्म हुई थी हिट?वहीं, बात की जाए कि 'अपने' या 'आवारापन' में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी तो सैकनिल्क के अनुसार, सनी देओल की फिल्म 'अपने' का इंडिया नेट कलेक्शन 21.90 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 38.81 करोड़ रहा था. वहीं, फिल्म ने ओवरसीज में 9.24 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि इसका बजट 18 करोड़ रहा था. इस लिहाज से ये कमर्शियली हिट रही थी.इसके साथ ही 'आवारापन' को इस क्लैश का भारी नुकसान उठाना पड़ा था. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 7.76 करोड़ रहा था. जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10.78 करोड़, ओवरसीज कलेक्शन 1.4 करोड़ और वर्ल्डवाइड 12.18 करोड़ का बिजनेस किया था. ये बजट भी वसूलने में कामयाब नहीं हो पाई थी. हालांकि, क्रिटिक्स ने इसे काफी पसंद किया था. 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रिडिक्शनबहरहाल, अगर 19 साल बाद इमरान हाशमी और सनी देओल की जोड़ी पर्दे पर फिर से साथ में नजर आने वाली है. इनकी फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. सनी की फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान की फिल्म 'आवारापन 2' को 14 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान की फिल्म को लेकर प्रिडिक्शन किया जा रहा है कि ये पहले दिन 15 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 4.16 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 6.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.वहीं, सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने 1.03 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 3.04 करोड़ का बिजनेस एडवांस बुकिंग में किया है. कोईमोई के अनुसार, सनी देओल की फिल्म की ओपनिंग को लेकर प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि ये पहले दिन 10-11 करोड़ तक के कलेक्शन के साथ खाता खोल सकती है. ऐसे में अब देखा जाए तो 19 साल बाद ये पासा उलटा हो गया है. जहां सनी देओल ने 2007 में हिट फिल्म दी थी और इमरान हाशमी की जगह बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी. वहीं, 2026 के क्लैश में इमरान हाशमी बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर बाजी मारते नजर आ रहे हैं.यह भी पढ़ें: 'बटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बारे मेंबहरहाल, अब अगर 'बंटवारा 1947' के बारे में बात करें तो इसके जरिए सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी लंबे समय के बाद वापसी कर रही है. वहीं, प्रीति जिंटा के साथ भी एक्टर लंबे समय के बाद ही स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे. इसके पहले उन्हें फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था. फिल्म में सनी और प्रीति के अलावा शबाना आजमी और अली फजल जैसे कलाकार भी हैं.इसके साथ ही इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' फ्लॉप फिल्म 'आवारापन' (2007) का सीक्वल है. इसमें उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. 2007 में आई इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन लीड कैरेक्टर में थीं.