IRCTC Japan Tour Package: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज

Wait 5 sec.

Japan Tour Package From Delhi IRCTC: अगर आप लंबे समय से जापान घूमने का सपना देख रहे हैं, लेकिन यात्रा की प्लानिंग, वीजा, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसी चीजों को लेकर असमंजस में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने भारतीय यात्रियों के लिए 10 दिन और 9 रात का जापान टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह ग्रुप टूर 6 सितंबर को दिल्ली से रवाना होगा और 15 सितंबर को वापस लौटेगा. इस दौरान यात्रियों को जापान के कई मशहूर शहरों और पर्यटन स्थलों को करीब से देखने का मौका मिलेगा.कितना है पैकेज का किराया?इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन  के मुताबिक, ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर प्रति व्यक्ति पैकेज की कीमत 3,45,999 रुपये रखी गई है. ट्विन शेयरिंग के लिए यह 3,49,999 रुपये है, जबकि सिंगल ऑक्यूपेंसी चुनने पर 4,73,999 रुपये खर्च करने होंगे. 5 से 11 साल के बच्चों के लिए भी अलग किराया तय किया गया है. बेड के साथ पैकेज की कीमत 2,92,499 रुपये और बिना बेड के 2,63,999 रुपये है.पैकेज में क्या-क्या शामिल है?इस टूर पैकेज में आने-जाने की इकोनॉमी क्लास फ्लाइट, फोर स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा, जापान का टूरिस्ट वीजा, रोजाना नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, एयरपोर्ट ट्रांसफर, एयर कंडीशंड कोच से साइटसीइंग, 70 वर्ष से कम उम्र के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस, अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड और सभी लागू टैक्स शामिल हैं. यात्रा दिल्ली से टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट तक होगी. हालांकि, एयरलाइन के संचालन के अनुसार फ्लाइट के समय में बदलाव संभव है, जिससे यात्रा कार्यक्रम में भी थोड़ा परिवर्तन किया जा सकता है.किन-किन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका?इस टूर में जापान की आधुनिक तकनीक और पारंपरिक संस्कृति दोनों का अनुभव कराया जाएगा. टोक्यो में पर्यटक असाकुसा मंदिर, नाकामिसे शॉपिंग स्ट्रीट, उएनो पार्क, ओडाइबा और मशहूर डिजिटल आर्ट म्यूजियम टीमलैब प्लैनेट्स देखेंगे. मौसम अनुकूल रहने पर माउंट फूजी के फिफ्थ स्टेशन तक भी ले जाया जाएगा. अगर मौसम खराब हुआ तो उसकी जगह ओशिनो हक्काई का भ्रमण कराया जाएगा. इसके अलावा हाकोने रोपवे, ओवाकुदानी वैली, लेक आशी में पाइरेट शिप क्रूज, टोयोटा म्यूजियम और SCMAGLEV रेलवे म्यूजियम भी यात्रा का हिस्सा हैं. यात्रियों को जापान की विश्व प्रसिद्ध शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में सफर करने का भी अवसर मिलेगा.इसे भी पढ़ें- Bihar Bhawan Canteen: 15 में परांठा और 20 में मिठाई, देखें बिहार भवन कैंटीन की रेट लिस्टइन शहरों की भी होगी सैरयात्रा के दौरान क्योटो में अराशियामा बांस वन, किंकाकु-जी मंदिर और फुशिमी इनारी ताइशा जैसे ऐतिहासिक स्थल दिखाए जाएंगे. ओसाका में प्रसिद्ध ओसाका कैसल और स्थानीय खानपान का अनुभव मिलेगा, जबकि नारा में टोडाइ-जी मंदिर और खुले में घूमते हिरण पर्यटकों का आकर्षण होंगे. हिरोशिमा में पीस मेमोरियल पार्क, मियाजिमा द्वीप और इत्सुकुशिमा श्राइन का भ्रमण कराया जाएगा, जहां पर्यटक जापान के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जान सकेंगे.यात्रा से पहले किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के अनुसार, यात्रियों का पासपोर्ट वापसी की तारीख से कम से कम छह महीने तक वैध होना चाहिए. इसके अलावा जापान का वीजा पाने के लिए पैन कार्ड, बैंक और आय से जुड़े दस्तावेज तथा रोजगार संबंधी जरूरी कागजात भी जमा करने होंगे.क्या ग्रुप टूर हर किसी के लिए सही विकल्प है?ट्रैवल कंसल्टेंट और सिक्किम एक्सपेडिशंस के सीईओ डीके घटानी का कहना है कि जो लोग पहली बार जापान जा रहे हैं, उनके लिए एस्कॉर्टेड ग्रुप टूर काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है. इसमें होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, साइटसीइंग और गाइड जैसी व्यवस्थाएं पहले से तय रहती हैं, जिससे भाषा और नए माहौल की चिंता काफी हद तक खत्म हो जाती है. हालांकि, ऐसे टूर की सबसे बड़ी सीमा यह है कि पूरा कार्यक्रम पहले से तय होता है. ऐसे में अपनी पसंद की जगहों पर ज्यादा समय बिताने या स्थानीय कैफे, बाजार और गलियों को आराम से घूमने की आजादी कम मिलती है. इसलिए पैकेज बुक करने से पहले यह जरूर देखें कि इसमें फ्लाइट, वीजा, होटल, भोजन, टिकट, लोकल ट्रांसपोर्ट, इंश्योरेंस और टैक्स जैसी कौन-कौन सी सुविधाएं शामिल हैं और क्या इसकी कीमत आपके बजट के हिसाब से सही बैठती है.जापान जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए जरूरी सलाहयात्रा के दौरान आरामदायक जूते, हल्के गर्म कपड़े, रेन जैकेट और एक छोटा छाता साथ रखें, क्योंकि मौसम अचानक बदल सकता है. इसके अलावा जापान की स्थानीय संस्कृति का सम्मान करना भी जरूरी है. सार्वजनिक परिवहन में धीरे बात करें, लाइन का पालन करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों के नियमों का सम्मान करें.इसे भी पढ़ें: China Visa-Free Entry : विदेश घूमने का प्लान है? चीन ला सकता है Visa-Free एंट्री का नया नियम