JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि युवाओं को किसी राजनीतिक दल के संरक्षण की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल युवाओं को सच और झूठ मिलाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।