पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने 'फाइन शाइट' को लेकर सुर्खियों में हैं. गाने के म्यूजिक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच गुरु रंधावा अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और कुछ समय प्रार्थना में बिताया.गुरु रंधावा ने शेयर की फोटोगुरु रंधावा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो गोल्डन टेंपल में बैठे नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने गाने को लेकर चल रहे विवाद का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया है. हालांकि, उनके मैसेज में मुश्किल समय, विश्वास और आगे बढ़ते रहने की बात कही गई है. उन्होंने पंजाबी में एक क्रिप्टिक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'जिस पर वाहेगुरु की मेहर होती है, उसे कोई तूफान हिला नहीं सकता. जब बाबा नानक किसी का हाथ थाम लेते हैं, तो वो इंसान बस आगे ही बढ़ता चला जाता है.' View this post on Instagram A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)कमेंट सेक्शन किया बंदगुरु रंधावा के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे 'फाइन शाइट' को लेकर चल रही ट्रोलिंग से जोड़ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भी बंद किया हुआ है, इसलिए यूजर्स इस पर सीधे कमेंट नहीं कर पा रहे हैं. ये पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब सिंगर के नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.ये भी पढ़ेंः साड़ी में नयनतारा तो व्हाइट गाउन में कियारा, ट्रेलर लॉन्च में 'टॉक्सिक' की लेडी स्टार्स ने लूटी लाइमलाइटक्या है 'फाइन शाइट' का विवाद?गुरु रंधावा के 'फाइन शाइट' गाने की शुरुआत एक डिस्क्लेमर से होती है. इसमें बताया गया है कि म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले सभी लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं और वीडियो की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है. वीडियो में मजाकिया अंदाज में ये भी कहा गया है कि इसमें दिखाए गए डांस मूव्स को ऑफिस में कॉपी न करें, वरना परेशानी हो सकती है और एचआर की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. View this post on Instagram A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)ऐसा क्या है म्यूजिक वीडियो में?म्यूजिक वीडियो में गुरु रंधावा एक सीनियर ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो ऑफिस में अपना काम संभालते दिखते हैं. वहीं, उनके आसपास कई महिला सहकर्मी डांस और परफॉर्म करती नजर आती हैं. वीडियो में ऑफिस का माहौल और गाने को पेश करने का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया. इसके बाद से ही लोग गुरु रंधावा को ट्रोल कर रहे हैं और गाने के कंटेंट पर सवाल उठा रहे हैं.'अजूल' को लेकर भी हुआ था विवादये पहली बार नहीं है जब गुरु रंधावा अपने किसी म्यूजिक वीडियो को लेकर विवादों में आए हैं. इससे पहले उनके गाने 'अजूल' को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था. कुछ यूजर्स ने म्यूजिक वीडियो में स्कूल की छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाने का आरोप लगाया था. इसको लेकर गुरु रंधावा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.ये भी पढ़ेंः अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट