लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में हो रहे कांग्रेस का ‘रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ’ के अधिवेशन में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आपने जंतर-मंतर पर देखा होगा कि स्टूडेंट्स ने खुद को एक्सप्रेस किया। अमित शाह को चाणक्य और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वो गायब हो गए। वे 20 दिन तक संसद में नहीं आ पाए। क्योंकि, अब इस सरकार को समझ आ गया है कि ये देश अपने आपको express करने से नहीं रोकेगा। गुरुवार को अधिवेशन का दूसरा दिन था। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी लोगों से संवाद किया। अधिवेशन में शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, बेरोजगारी और पर्यावरण सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। राहुल गांधी ने आगे कहा- भारत में बहुत से लोग इस कायर शक्ति के सामने कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। अगर आप ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ रहे हों और अचानक डर लगने की बात कहें तो समझ में आता है। लेकिन आज आप उन मसखरों और जोकरों से लड़ रहे हैं, जिन्हें हमारे दर्शन या इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स को चुप रहने को कहा गया। एक दुखी मां को चुप रहने को कहा गया। वे (भाजपा-आरएसएस) व्यवस्था थोपना चाहते हैं। और हमारा काम है भारत को अपनी अभिव्यक्ति देना और उस व्यवस्था को तोड़ना। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-कांग्रेस हो या केंद्र सरकार, स्टूडेंट की बात सुनें:इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन शुरू किया राहुल गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट में कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है। हर सरकार को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए। एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…