छात्रों से संवाद करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंच गए। अपने स्पेशल विमान से करीब डेढ़ बजे वह प्रयागराज पहुंचे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया।