ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने मुस्लिम देशों से एकजुट होकर अपनी सुरक्षा के लिए विदेशी शक्तियों पर निर्भरता घटाने की अपील की। उनका बयान सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के बाद आया है। इस समझौते में किसी एक देश पर हमला, तीनों पर हमला माना गया है।