सावन में गरज-चमक के साथ जमकर बरसे बादल,बिलासपुर शहर के 10 से अधिक इलाकों में भरा पानी, यातायात प्रभावित

Wait 5 sec.

सावन के दूसरे सोमवार को बिलासपुर में शाम के वक्त करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। दिनभर खंडवर्षा के बाद शाम को हुई तेज बारिश से पुराना बस स्टैंड, सरकंडा, तोरवा और मंगला समेत कई निचली बस्तियों में जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।