Mixing herbal and prescription medicines: आजकल बहुत से लोग एक साथ कई तरह का इलाज लेते हैं. जैसे कोई व्यक्ति शुगर या बीपी की अंग्रेजी दवा ले रहा हो, और साथ ही आयुर्वेदिक चूर्ण या घरेलू नुस्खा भी इस्तेमाल कर रहा हो. ज्यादातर लोगों को लगता है कि आयुर्वेदिक या घरेलू चीजें नेचुरल होती हैं, इसलिए इनसे कोई नुकसान नहीं होता. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह सोच सही नहीं है, क्योंकि दो अलग-अलग तरह की दवाएं साथ लेने से शरीर में बड़ी दिक्कत हो सकती है.क्या है यह समस्या?जब कोई व्यक्ति डॉक्टर की दवा के साथ-साथ आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक या घरेलू नुस्खे भी लेता है, लेकिन इसकी जानकारी किसी भी डॉक्टर को नहीं देता, तो यह एक बड़ी समस्या बन सकती है. कई बार व्यक्ति एक डॉक्टर से दवा लेता है और दूसरी तरफ किसी और वैद्य या होम्योपैथ से भी इलाज कराता है, लेकिन दोनों को एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं बताता. इससे डॉक्टर को यह समझना मुश्किल हो जाता है कि तबीयत में जो बदलाव हो रहा है, वो बीमारी की वजह से है, दवा की वजह से है, या दोनों दवाओं के मिलने से हो रहा है.यह भी पढ़ें: Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सचनेचुरल चीजें भी कर सकती हैं नुकसानबहुत से लोग सोचते हैं कि आयुर्वेदिक या हर्बल चीजें नेचुरल हैं, इसलिए सुरक्षित हैं. लेकिन इनमें भी ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर पर असर डालते हैं. कुछ हर्बल चीजें खून पतला करने वाली दवाओं के साथ मिलकर खून बहने का खतरा बढ़ा सकती हैं. कुछ चीजें शुगर, बीपी या दिल की बीमारी की दवाओं का असर कम कर सकती हैं, जिससे बीमारी कंट्रोल में नहीं रहती. कई बार इसका उल्टा भी हो सकता है, यानी दवा का असर बहुत ज्यादा बढ़ जाए, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है.लिवर पर भी पड़ता है असरहमारे शरीर की दवाओं को प्रोसेस करने का काम लिवर करता है. कुछ हर्बल चीजें इस काम में रुकावट डाल सकती हैं. अगर दवा शरीर में ज्यादा देर तक रह जाए, तो नुकसान हो सकता है. और अगर दवा बहुत जल्दी शरीर से निकल जाए, तो उसका फायदा ही नहीं मिल पाता. यही वजह है कि कई बार मरीज सही से दवा ले रहा होता है, फिर भी उसकी बीमारी कंट्रोल में नहीं आती.लोग डॉक्टर को क्यों नहीं बतातेबहुत से लोग हर्बल चीजों या घरेलू नुस्खों को "दवा" ही नहीं मानते, इसलिए डॉक्टर को इनके बारे में बताते ही नहीं. इसके अलावा एक और दिक्कत यह है कि बाजार में मिलने वाली हर्बल चीजों की क्वालिटी और मात्रा एक जैसी नहीं होती. एक ही नाम की चीज अलग-अलग कंपनी से अलग तरह की मिल सकती है, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि वह शरीर में दवा के साथ कैसा असर डालेगी.किन लोगों को रखना चाहिए ज्यादा ध्यानजो लोग खून पतला करने वाली दवा ले रहे हैं, उन्हें खासतौर पर सावधान रहना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों को शुगर, बीपी, दिल की बीमारी या मिर्गी जैसी बीमारी है और वो सालों से दवा ले रहे हैं, उन्हें भी बहुत ध्यान रखना चाहिए. कई बार लोग किसी और वजह से हर्बल चीज लेना शुरू करते हैं और महीनों तक लेते रहते हैं, बिना यह जाने कि इससे उनकी असली दवा पर असर पड़ रहा है.यह भी पढ़ें: GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?