'नईदुनिया' में खबर छपने के बाद बिलासपुर के उसलापुर स्टेशन पर रेलवे ने अपनी गलती सुधारते हुए प्लास्टिक की खतरनाक टैक्टाइल टाइल्स को उखाड़ दिया है और उनकी जगह सीमेंटयुक्त टाइल्स लगानी शुरू कर दी है। हालांकि, निर्माण कार्य में अब भी सुस्ती और मॉनिटरिंग की कमी पर सवाल उठ रहे हैं।