कोरबा के कटघोरा में मजदूरी के 10 हजार रुपये लूटकर साथियों ने 53 वर्षीय किशन लाल पटेल को अहिरन नदी में फेंक दिया। लकड़ी का सहारा पाकर नदी किनारे पहुंचे घायल मजदूर ने पूरी रात बारिश में तड़पते हुए बिताई। सुबह राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।