JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पारदर्शिता के साथ इंसाफ होगा। सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सरकार छात्रों की अधिकतर मांगें मानने को राजी है लेकिन CBI जांच के लिए वह तैयार नहीं है।