ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकली। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा सुमा हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।