CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश

Wait 5 sec.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी पदक विजेताओं से मुलाकात की. पीएम ने सभी के साथ मिलकर एक वीडियो भी बनाया और देश के नाम एक संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा." वीडियो में साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री से कहा कि, "सर आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. आप बहुत विनम्र हैं."साक्षी चौधरी ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले हम सभी खिलाड़ियों को आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाया है. हमें इस बात पर बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है. हमें इनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। सर बहुत ही विनम्र हैं." इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री से कुछ कहने के लिए कहा.'जो खेलेगा, वो खिलेगा'प्रधानमंत्री ने कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत को चीयर करो." इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय का जयघोष किया. उनके साथ सभी खिलाड़ियों ने भारत माता की जय का जयघोष किया.     View this post on Instagram           A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)यह भी पढ़ें- आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैटभारत ने जीते थे कुल 39 मेडलग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था, वो थी तब जब कई ऐसे खेल इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं किए गए थे जिनमें भारत का दबदबा रहता है. भारत के 13 खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता, मीराबाई चानू ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा. भारत के लिए 7 गोल्ड बॉक्सिंग में आए. इसके आलावा भारत ने 17 सिल्वर और 9 ब्रोंज मेडल जीते.यह भी पढ़ें- रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियरभारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्टगोल्डसोमन राणा (पुरुषों का शॉट पुट F57)- पैरा एथलेटिक्ससाक्षी चौधरी (महिलाओं का 51kg)- बॉक्सिंगप्रिया घांघस (महिलाओं का 60kg)- बॉक्सिंगअरुंधति चौधरी (महिलाओं का 70kg)- बॉक्सिंगसचिन सिवाच (पुरुषों का 60kg)- बॉक्सिंगअंकुश पांघल (पुरुषों का 80kg)- बॉक्सिंगशर्मिला धनकर (महिला शॉट पुट F57)- पैरा एथलेटिक्समीराबाई चानू (महिला 48kg)- वेटलिफ्टिंगदिलीप गावित (पुरुष 100m T47)- पैरा एथलेटिक्सअस्मिता डे (महिला -48kg)- जूडोहर्ष सिंह (पुरुष -60kg)- जूडोप्रीति पवार (महिलाओं का 54kg)- बॉक्सिंगजैस्मिन लंबोरिया (महिलाओं का 57kg)- बॉक्सिंगसिल्वरऋषिकंत सिंह (पुरुष 60kg)- वेटलिफ्टिंगमुथुपंडी राजा (पुरुष 65kg)- वेटलिफ्टिंगज्ञानेश्वरी यादव (महिला 53kg)- वेटलिफ्टिंगसर्वेश कुशारे (पुरुष हाई जंप)- एथलेटिक्सवल्लुरी अजय बाबू (पुरुष 79kg)- वेटलिफ्टिंगहरजिंदर कौर (महिला 69kg)- वेटलिफ्टिंगगुलवीर सिंह (पुरुष 10000m)- एथलेटिक्समुरली श्रीशंकर (पुरुष लॉन्ग जंप)- एथलेटिक्समोहम्मद बासिल (पुरुष 100m T47)- पैरा एथलेटिक्सलवप्रीत सिंह (पुरुष +110kg)- वेटलिफ्टिंगयामिनी मौर्य (महिला -57kg)- जूडोनीरज चोपड़ा (पुरुषों की जैवलिन थ्रो)- एथलेटिक्सप्रवीण चित्रवेल (पुरुषों की ट्रिपल जंप)- एथलेटिक्सजादुमनी सिंह (पुरुषों का 55kg)- बॉक्सिंगशुभम जुयाल (पुरुषों का शॉट पुट F57)- पैरा एथलेटिक्सलवलीना बोरगोहेन (महिलाओं का 75kg)- बॉक्सिंगनरेंद्र बेरवाल (पुरुषों का +90kg)- बॉक्सिंगब्रोंजझंडू कुमार (मेंस हैवीवेट)- पैरा पावरलिफ्टिंगबिंद्यारानी देवी (विमेंस 58kg)- वेटलिफ्टिंगगुलवीर सिंह (मेंस 5000m दौड़)- एथलेटिक्सशिल्पा (विमेंस शॉट पुट F57)- पैरा एथलेटिक्सउन्नति शर्मा (विमेंस 63kg)- जुडोतेजस्विन शंकर (मेंस डेकाथलॉन)- एथलेटिक्सयश वीर सिंह (मेंस की जैवलिन थ्रो) - एथलेटिक्ससेल्वा प्रभु (मेंस की ट्रिपल जंप)- एथलेटिक्ससीमा कालीरामना (विमेंस डिस्कस थ्रो)- एथलेटिक्स.