सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...

Wait 5 sec.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. गांगुली अभी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं और धमकी भरा पत्र उन्हें अपने कोलकाता स्थित ऑफिस में मिला. सिर्फ गांगुली और उनकी पत्नी ही नहीं उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है.धमकी भरा पत्र कुरियर से भेजा गया, जिसमें सभी बातें अंग्रेजी भाषा में लिखी हुई हैं. गांगुली परिवार ने इस मामले की शिकायत ठाकुरपुर पुलिस थाने में करवाई है.दो लेटर मिलेसौरव गांगुली और उनके परिवार को पिछले 6 महीनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं, लेकिन सोमवार को जो 2 लेटर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के ऑफिस पहुंचे, उनमें बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था. पहले उन्होंने कोई नाराज फैन समझकर धमकियों को नजरअंदाज कर दिया था.इस बार जो 2 नए पत्र मिले, उनमें सुराव गांगुली और उनके परिवार के लिए नफरत भरी बातों के अलावा गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात भी कही गई. अरुण कुमार नाम से आया पत्रCAB के ऑफिस में कुरियर से रिसीव हुए पत्र पर अरुण कुमार नाम लिखा हुआ था, जो पश्चिम बंगाल के बेलघरिया क्षेत्र के निवासी है. लेटर में जो मोबाइल नंबर लिखा हुआ था, पुलिस ने उसे खंगाला तो वह भी अरुण कुमार के नाम ही था. पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर दी है.यह भी पढ़ें: CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाबपहले भी क्रिकेटरों को मिली है धमकीसौरव गांगुली ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. पिछले साल ही स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड ने जान से मारने की धमकी के साथ-साथ फिरौती की मांग भी की थी. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी इससे अछूते नहीं रहे हैं, जिन्हें ISIS कश्मीर के नाम से धमकी मिली थी.सौरव गांगुली को ही इससे पहले 2017 में जान से मारने की धमकी मिली थी. वह मामला गांगुली द्वारा एक क्रिकेट कार्यक्रम में जाने से मना करने से जुड़ा बताया गया था. वहीं एमएस धोनी, राहुल द्रविड और मोहम्मद शमी को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.यह भी पढ़ें:2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका