अकलतरा के ग्राम पोड़ी दल्हा में इंस्टाग्राम आईडी देखने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर एक नाबालिग ने घर से चाकू लाकर दूसरे के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। अकलतरा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।