जबलपुर के रादुवि की स्नातक परीक्षा नहीं दे पाए कई परीक्षार्थी, मंडला-डिंडौरी में बारिश से केंद्र पहुंचने के रास्ते डूबे

Wait 5 sec.

विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीकॉम और बीएससी स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें करीब 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जबलपुर के अलावा कटनी, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडोरी में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।