ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित पहली नेशनल स्लिंगशाट चैंपियनशिप-2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। नागेश साहू ने स्वर्ण, जबकि श्रेयश बिसेन और राम बाई नागदौने ने रजत पदक जीता। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन अब अक्टूबर 2026 में स्पेन में होने वाले स्लिंगशाट वर्ल्ड कप के लिए हुआ है।