Batwara 1947 Advance Booking Open: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 लेकर लगातार सुर्ख़ियों में हैं. ये फिल्म 14 अगस्त के मौके पर रिलीज होने जा रही है. वहीं अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए ये ऐलान किया है.शुरू हुई बंटवारा 1947 की शूटिंगबंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग 11 अगस्त से शुरु हो चुकी है. मेकर्स ने ये जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. आमिर खान प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, 'सिकंदर मिर्जा की कहानी का हिसा बनने का वक्त आ गया है. एडवांस बुकिंग अब खुली है. बटवारा 1947, 14 अगस्त आपके नजदीकी सिनेमाघरों में.' View this post on Instagram A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंटबंटवारा 1947 की कहानी भारत विभाजन पर बेस्ड है. इसमें सनी देओल सिकंदर मिर्जा नाम की भूमिका अनिभा रहे हैं. फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. वहीं हाल ही में आए इसके ट्रेलर ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था. ट्रेलर ने फिल्म के प्रति फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. उम्मीद है कि ये कहानी दर्शकों को पसंद आएगी और सनी टिकट खिड़की पर भी बड़ा धमाका करेंगे. ये भावनात्मक, साहसिक और हिम्मत की एक दमदार कहानी है.दमदार है फिल्म की कास्टबंटवारा 1947 प्यार, बलिदान, इंसानियत और उम्मीद की कहानी से दर्शको के दिलों में जगह बनाने जा रही है. इस इमोशनल कहानी में दमदार सितारें नजर आने वाले हैं. सनी देल और प्रीति जिंटा जैसे मंझे हुए स्टार्स के अलावा फिल्म का हिस्सा दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी हैं. वहीं अली फजल और अभिन्यु सिंह जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. बंटवारा 1947 में सनी देओल के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे.