छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। स्वतंत्रता दिवस पर दुर्ग और बिलासपुर में भी कमिश्नर प्रणाली लागू होने की संभावना है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कमिश्नरी सीमा बढ़ाने और पुलिस बल के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने की मांग की है।