जगदलपुर में गंगामुंडा तालाब के समीप तीस हजार वर्गफीट क्षेत्र में भव्य श्री गंगा कैलाशनाथ चतुर्मुख शिवालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। तिरुपति के वास्तु विशेषज्ञ द्वारा डिजाइन किए जा रहे इस मंदिर में दक्षिण भारतीय स्थापत्य कला का विशेष ध्यान रखा गया है। वर्ष 2027 की महाशिवरात्रि पर प्राण प्रतिष्ठा का लक्ष्य है, जिससे बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।