बंदूक छोड़ी, वर्दी उतारी, माओवाद की राह छोड़कर आत्मसमर्पित महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

Wait 5 sec.

सुकमा जिले की नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रायपुर में हथकरघा वस्त्र पहनकर रैंप वॉक किया। कभी बंदूक थामने वाली इन महिलाओं ने कोसा सिल्क पहनकर बदलते बस्तर की नई और सशक्त तस्वीर पेश की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इनसे आत्मीय संवाद कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।