अवध और बुंदेलखंड के निवासियों, श्रद्धालुओं तथा दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब धर्मनगरी चित्रकूट से धार्मिक स्थल प्रतापगढ़ और राज्य की राजधानी लखनऊ तक का सफर काफी सहज हो जाएगा।