छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2019 से 2022 के बीच हुए इस कथित 3200 करोड़ रुपये के घोटाले में सिंडिकेट और मनी लांड्रिंग की जांच की जा रही है। ईडी मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।