Reliance Jio OTT Pass: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है. बता दें कि कंपनी अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान पेश करती रहती है जिससे उनका एक्सपीरिएंस बेहतर हो सके. इसी कड़ी में कंपनी ने अब फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी देखने वाले जियो ग्राहकों के लिए अब लंबे समय के OTT-Pass पेश किए हैं.कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन वाले दो नए पास पेश किए हैं. बता दें कि पहले से मौजूद 200 रुपये के पास की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इन तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा.इस नए Jio OTT Pass में क्या मिलेगाजानकारी के अनुसार, Jio ने इस नए OTT Pass को तीन अलग-अलग वैलिडिटी ऑप्शनों में रखा है. इनमें यूजर्स को डेटा के साथ Unlimited 5G और कई प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल जाता है.200 रुपये का Jio OTT Passआपको बता दें कि ये कंपनी का सबसे छोटा OTT Pass है जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस पास में यूजर्स को कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को Unlimited 5G का फायदा भी दिया जाता है.ये पैक उन Jio ग्राहकों के लिए है जिनके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान मौजूद है. हालांकि, केवल वॉयस वाले प्लान पर ये OTT Pass उपलब्ध नहीं है.550 रुपये वाला OTT Passये पास उन यूजर्स के लिए खास है जिन्हें लंबे समय तक ओटीटी कंटेंट देखना पसंद है. इस पास की कीमत 550 रुपये है और इसकी वैलिडिटी कंपनी ने 84 दिनों की रखी है. इस दौरान यूजर्स को इसमें टोटल 90GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसमें भी Unlimited 5G का फायदा शामिल है. ये पास 3 महीने या एक साल वाले एक्टिव बेस प्लान पर उपलब्ध है.2000 रुपये वाला OTT Passकंपनी का सबसे महंगा OTT Pass 2 हजार रुपये का है. हालांकि, इस पास की वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है यानी आपको साल भर तक बेनिफिट्स मिलते रहेंगे. इस पास में यूजर्स को 365GB हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G मिलता है.ये ऑप्शन केवल उन ग्राहकों के लिए है जिनके पास Jio का एक्टिव एक साल वाला बेस प्लान है. इसलिए लंबे समय तक OTT देखने वाले यूजर्स के लिए ये सबसे खास ऑप्शन बन सकता है.1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल भीसिर्फ OTT ही नहीं, Jio OTT Pass के साथ JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देखने को मिलते हैं. इनमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे चैनल शामिल हैं.15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का फायदाJio के मुताबिक, इन OTT Pass में कई फेमश स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इनमें YouTube Premium, JioHotstar और Amazon Prime जैसे बड़े नाम शामिल हैं. YouTube Premium के जरिए यूजर्स ऐड-फ्री वीडियो, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे बेनिफिट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.वहीं, JioHotstar पर लाइव स्पोर्ट्स, ओरिजिनल शोज और हॉलीवुड कंटेंट देखने का ऑप्शन भी यूजर्स को मिल जाता है. इतना ही नहीं, यूजर्स को Amazon Prime का फायदा अलग-अलग OTT Pass के हिसाब से अलग हो सकता है. 550 और 2,000 रुपये वाले ऑप्शन में Amazon Prime Lite का एक्सेस दिया गया है जबकि 200 रुपये वाले पैक में Prime Video Mobile Edition मिलता है.इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं.Airtel से कितना अलग है Jio का OTT Passदेश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel भी अपने यूजर्स को OTT और मोबाइल डेटा को एक साथ जोड़ने वाले कई प्लान ऑफर करती है. Airtel के 549 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 3GB प्रतिदिन डेटा, Unlimited Calling, Unlimited 5G, 3 महीने का JioHotstar और Airtel Xstream Play के जरिए 22+ OTT का एक्सेस मिल जाता है. वहीं ₹979 वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी, 2GB प्रतिदिन डेटा और 3 महीने का JioHotstar मिलता है.Airtel ने 2025 में ₹279 से शुरू होने वाले ऑल-इन-वन OTT एंटरटेनमेंट पैक भी पेश किए थे जिनमें Netflix Basic, ZEE5, JioHotstar और Airtel Xstream Play Premium जैसे बेनिफिट्स यूजर्स को मिल जाते हैं. इसके अलावा ₹598 और ₹1,729 के डेटा बंडल प्लान भी मौजूद हैं.यह भी पढ़ें:ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला