सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल

Wait 5 sec.

बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बीते कुछ दिनों से सवालों के घेरे में है. आरोप लग रहे हैं कि भारतीय खिलाड़ियों की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया को सही से मैनेज नहीं किया गया, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सीनियर प्लेयर्स के लिए अलग फिटनेस मापदंड तय किए गए. जसप्रीत बुमराह को लेकर पहले कहा गया था कि वह श्रीलंका दौरे से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन फिर स्क्वॉड में शामिल करने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. अब साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं. वह श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ नहीं गए थे, वह अभी भी बेंगलुरु में हैं. खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रखी है. अब खबर आई है कि 2-3 या 5 नहीं बल्कि पूरे 13 खिलाड़ी अभी Coe में हैं जो रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.खिलाड़ियों की चोट से तीनों फॉर्मेट प्रभावित हो रहे हैं. वनडे, टेस्ट और टी20 फॉर्मेट के कई खिलाड़ी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल उठ रहे हैं, जिसको लेकर कहा जाता था कि यहां जाने वाला कोई भी प्लेयर पूरी तरह रिकवर होकर आएगा. कभी इस सिस्टम की तारीफ होती थी, लेकिन अब सवालों के घेरे में हैं. कमियां नजर आ रही हैं। फिजियो से लेकर मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं. चलिए आपको उन 13 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो अभी Coe में हैं.जसप्रीत बुमराहपिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह चोटिल हुए थे. वह बॉउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए थे. वह IPL के बाद खेल रहे थे, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज में आराम दिया गया था. बुमराह की चोट की बात करें तो उनके घुटनों में पानी भरने की समस्या हुई थी, जिसे इंजेक्शन से निकाला जा चुका था. वह ठीक हो रहे थे और चयनकर्ताओं ने सब्जेक्ट तो फिटनेस के तहत उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुन लिया. हालांकि फिर बताया गया कि उन्हें और ज्यादा आराम देना चाहते हैं और इसलिए वह श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे.हार्दिक पांड्याऑलराउंडर हार्दिक लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूझ रहे हैं. क्वाड्रिसेप्स जांघ के अगले हिस्से की चार मांसपेशियों का समूह होता है, जो चलने, दौड़ने और घुटने को सीधा करने में मदद करता है. वह IPL 2026 के दौरान चोटिल हुए थे. वह अभी बेंगलुरु में ही शिफ्ट हो गए हैं, ताकि जल्दी पूरी तरह ठीक हो सके.हर्षित राणातेज गेंदबाज हर्षित राणा युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने खेल से खूब प्रभावित भी किया है. वह न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे थे. वह ऑलराउंडर के रूप में देखे जाने लगे थे. चोट के कारण वह वर्ल्ड कप में, फिर IPL नहीं खेले. उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया, लेकिन फिर हैमस्ट्रिंग खिंच गई. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि जब वह इंग्लैंड दौरे पर गए तब उनका वजन 97 किलोग्राम तक पहुंच गया था.नितीश कुमार रेड्डीनितीश को हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन वो खुद चोट से जूझ रहे हैं. उनकी इंजरी भी वही है जो हार्दिक पांड्या की है, लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स इंजरी. वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हुए थे। वह भी अभी CoE में हैं.यह भी पढ़ें- 5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूलसाई सुदर्शनबाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, उन्हें दाएं पैर में स्ट्रेस की समस्या है. चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि साई श्रीलंका दौरे के लिए फिट हो सकते हैं, इसलिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के तहत उन्हें टीम में चुना गया था लेकिन अब वह इस दौरे से पूरी तरह बाहर हो गए हैं.वरुण चक्रवर्तीवरुण को IPL 2026 के दौरान चोट लगी थी, हालांकि चोट लगने के बाद भी उन्होंने गेंदबाजी की थी. इस पर कई सवाल भी खड़े हुए. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई.वाशिंगटन सुंदर वाशिंगटन टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, हालांकि अन्य फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब चोट के कारण वह टेस्ट में भी नहीं खेल पा रहे. उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है और वह भी Coe में हैं.आकाश दीपतेज गेंदबाज आकाश दीप लोअर बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रहे हैं। ये इंजरी काफी सीरियस होती है, वह भी अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं।अशोक शर्माअशोक शर्मा को लोअर बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर ऑफ रिब फ्रैक्चर हुआ है. उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उनके सिलेक्शन को लेकर सवाल उठे थे कि डोमेस्टिक में पर्याप्त मौके दिए बिना उन्हें इंटरनेशनल में ले आए. उन्हें अपनी पहली ही सीरीज में चोट लग गई, वह भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं.हिमांशु सिंहहिमांशु ऑफ स्पिनर हैं, जो मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हैं. वह युवा हैं, लेकिन फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्हें दाएं घुटने की इंजरी है.यह भी पढ़ें- 6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरलप्रिंस यादवयुवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में चोटिल हुए थे. मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही थी. वह अभी CoE में रिहैब कर रहे हैं.रियान परागराजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी चोट से जूझ रहे हैं. दाएं कंधे की सर्जरी के बाद उनकी रिकवरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हो रही है. उन्हें चोट के कारण टीम से भी बाहर होना पड़ा था.सुयश शर्मासुयश पैटेलर टेंडिनोपैथी की समस्या से जूझ रहे हैं. उनके दोनों घुटने में समस्या आई है, उन्हें इंजेक्शन देकर घुटने की ताकत बढ़ाई जा रही है. वह भी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवर हो रहे हैं.