एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन राजनांदगांव जिले में तीस हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक इसे पूरा नहीं किया है। पंद्रह अगस्त के बाद प्रक्रिया पूरी न होने पर गैस सिलिंडर की बुकिंग प्रभावित हो सकती है। गैस एजेंसियां लगातार अपील कर रही हैं ताकि कालाबाजारी रुके और सब्सिडी सीधे खातों में ट्रांसफर हो सके।